वार्षिक परीक्षा में प्रथम स्थान लाने वाले छात्रों कों सीओ ने किया सम्मानित

लगन के साथ पढ़ाई करने से सफलता मिलना तय

गोला। प्रखंड क्षेत्र के बजरंग रोड स्थित लालकृष्ण सोना मति के विगत वर्ष वार्षिक परीक्षा में प्रथम स्थान लाने वाले छात्रों कों सोमवार कों एक कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अथिति सीओ समरेश प्रसाद भंडारी मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने विद्यालय के वर्ग छह, सात ओर आठ तक विधार्थियो द्वारा विगत वर्ष वार्षिक परीक्षा में प्रथम स्थान लाने वाले छात्रों कों पुरुस्कार देकर सम्मानित किया।जिसमे वर्ग छह के सोना कुमारी, वर्ग सात के रीमा कुमारी ओर वर्ग आठ के पलक कुमारी कों ब्लेजर पुरुस्कार देकर सम्मनित किया। मौक़े पर सीओ ने कहाँ किया कि मेहनत के साथ पढ़ाई करने वाले छात्र कों सफलता उसकी कदम चूमती है। इसलिए छात्र अपने कों कभी कमजोर नहीं समझें ओर पूरी लगन से पढ़ाई करें। साथ हीं दूसरे छात्र भी उनका अनुसरण कर आगे बढ़ने का प्रयास करें। मौक़े पर मुखिया बुलटी देवी, प्रधानाध्यापक पंकज झा,देव्रत चंद्र पोद्दार, संजय कुमार नायक,मंजू कींक़र,उषा कींकर,मृणाली लछक्मी,सुनीता कुमारी,सीमा कुमारी, पुतुल कुमारी,मंजू पाठक,शिला चक्रवर्ती,बबिता पोद्दार, सुनीता कुमारी सिन्हा,मीरा कुमारी,पूर्णिमा देवी मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.