After Header-1

पाकिस्तान : पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प में दो लोगों की मौत

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के उत्तर पश्चिम खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पुलिस और राजनीतिक प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़प में दो लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी है। सूत्रों ने बताया कि यह घटना शांगला जिले में हुई जहां पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (Pti) के कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। घायल लोगों को नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया। पाकिस्तान में आठ फरवरी को आम चुनाव हुए थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.