After Header-1

प्रवासी भारतीयों ने हर्षोउल्लास से मनाया 75वां गणतंत्र दिवस

जोहानिसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में भारतीय वाणिज्य दूतावास द्वारा आयोजित भारत के 75वें गणतंत्र दिवस समारोह में शुक्रवार को बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। महावाणिज्य दूत महेश कुमार ने भारत में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा दिए गए भाषण को पढ़ा और इसके बाद राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

समारोह में स्थानीय लोगों और प्रवासी भारतीयों ने कई कार्यक्रम पेश किए और इस दौरान लोगों ने बाजरे से बने व्यंजनों का भी स्वाद चखा। कार्यक्रम में मौजूद प्रवासी भारतीय अनूषा नाथू ने कहा, ‘‘यह मेरे लिए बहुत भावनात्मक क्षण है क्योंकि मेरे सभी पूर्वज गुजरात से आए थे। यह दिन मुझे वहां से जुड़ाव महसूस कराता है।’’ 

करीब 50 वर्ष पहले भारत से यहां आए और यहां की नागरिकता ले चुके मंजीत श्रीवास्तव ने कहा कि वह प्रत्येक वर्ष वाणिज्य दूतावास में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में शामिल होने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘आज मैं दक्षिण अफ्रीका के लोकतंत्र के 30 वर्ष तथा भारत का 75वां गणतंत्र दिवस- दोनों पर्व मना रहा हूं। मैं बेहद प्रसन्न हूं।’’

Leave A Reply

Your email address will not be published.