After Header-1

दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का सितम

नई दिल्ली। इन दिनों दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का सितम जारी है। वहीं मध्य भारत के राज्य भी कोहरे और शीतलहर की चपेट में हैं। बता दें दिल्ली में तापमान लगातार 4 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। राजधानी में घने कोहरे और जीरो विजिबिलिटी के चलते कई फ्लाइट्स और ट्रेनें लेट चल रही हैं।

तो वहीं जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड में आज बर्फबारी की संभावना है जताई गई है। राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया गया है। मध्य प्रदेश में सीवियर कोल्ड और बिहार में कोल्ड डे का अलर्ट है। बता दें मौसम विभाग का कहना है कि अभी ठंड और कोहरे से राहत के लिए इंतजार करना पड़ेगा।

मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली समेत उत्तर भारत में अभी ठंड से राहत न मिलने की उम्मीद जताई है। हालांकि, धूप निकलने के चलते दिन में तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। लेकिन कोहरा ऐसा ही बना रहेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.