After Header-1

पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति के खिलाफ ईडी ने कसा शिकंजा

मुंबई। सपा सरकार के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति ( Gayatri Prajapati)के खिलाफ ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उनके मुंबई स्थित छह फ्लैटों पर छापेमारी की है। पूर्व मंत्री इस प्रापर्टी को अपने बेटे-बहू और परिचितों के नाम पर खरीदे है, यह जानकारी सामने आ रही है। इस छापेमारी में ईडी को जानकारी मिली थी की मंत्री के परिवारीजनों के नाम पर छह फ्लैट खदीदे गए है। इनकी कीमत 15 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है।
ईडी ने इन प्रापर्टी को काली कमाई से खरीदे जाने की जानकारी मिलने पर यह कार्रवाई की है। सूत्रों के मुताबिक ईडी इन्हें जब्त करने की कार्रवाई कर रही है और ताबड़तोड़ छापेमारी जारी है। सोमवार को सपा सरकार के पूर्व मंत्री रह चुके गायत्री प्रजापति के दो ठिकानों पक छापेमारी की गई है। ये दोनों ठिकानें मुंबई में है। बता दें कि पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद खनन घोटाले में आरोपी भी रह चुके है प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को गायत्री प्रजापति के मुंबई में बोरीवली और मलाड स्थित दो ठिकानों पर छापेमारी की। छह फ्लैट गायत्री प्रजापति के बेटे अनुराग, अनिल और बहुओं शिल्पा व पूजा के नाम पर हैं।

इनमें से चार फ्लैट मलाड में हैं और दो बोरीवली में हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत इन्हें कुर्क किए जाने की संभावना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.