After Header-1

गंगासागर मेला : उत्तर प्रदेश के तीन साधुओं को भीड़ ने पीटा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल ( West Bengal) के गंगासागर से यूपी के तीन साधुओं को पीटने का मामला सामने आया है। बता दें गंगासागर मेले में जा रहे उत्तर प्रदेश(UP) के तीन साधुओं को भीड़ ने जमकर पीटा है। साधु जब पुरुलिया जिले में पहुंचे तो भीड़ ने बच्चा चोर होने के शक में उन्हें बुरी तरह उन्हे पीटा। साधु मार-पीट के दौरान गिड़गिड़ाते और हाथ जोड़ते नजर आए।

दरअसल साधुओं ने गंगासागर में पहुंचने के लिए एक गाड़ी किराए पर ली थी। उनके साथ एक तीन लोग और थे। वे मकर संक्राति पर गंगासागर पहुंचने वाले थे, जैसे ही ही गाड़ी पुरुलिया पहु्ंची उन्होंने कुछ लोगों से रास्ता पूछ लिया। इस पर लोग भड़क गए और उन्हें बच्चा चोर समझकर पीटने लगे।

कहा जा रहा है कि साधुओं ने 3 किशोर लड़कियों से रास्ता पूछा था। वे चिल्ला पड़ीं और भाग गईं, जिसकी वजह से स्थानीय लोग भड़क गए और साधुओं पर धावा बोल दिया। वहीं मामला बढ़ने पर स्थानीय पुलिस ने हस्तक्षेप किया और साधुओं को किसी तरह से बचाया। फिलहाल साधुओं को पुलिस काशीपुर पुलिस स्टेशन लेकर गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.