चलती बस में दो चालकों ने युवती से किया दुष्कर्म

कानपुर से जयपुर के लिए प्राइवेट बस में सवार हुई 19 साल की युवती से रात बस के दो चालकों ने गैंगरेप किया।

लड़की को चालकों ने यह कहते हुए अपने केबिन में सोने के लिए कहा कि उसकी सीट के आसपास शराबी लड़के हैं। रात में चालकों ने बस की स्टेयरिंग कंडक्टर को थमा दी और म्यूजिक सिस्टम में तेज आवाज में गाने बजा दिए।
चालक को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई की। इस दौरान दूसरा चालक और कंडक्टर बस से उतर कर फरार हो गए। पीड़ित लड़की ने कानोता थाने में गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पीड़ित लड़की ने पुलिस को बताया है कि प्राइवेट बस में वो 9 दिसंबर की रात को कानपुर से चढ़ी थी। कानपुर से बस रवाना होने के करीब आधे घंटे बाद ड्राइवर आरिफ (35) और ललित ने उससे कहा कि आपकी सीट के पास शराबी लड़के बैठे हैं, ऐसे में वो ड्राइवर के ऊपर की केबिन में बैठ जाए।

इस केबिन में चार लड़के और एक लड़की पहले से थे। रात करीब 11 बजे केबिन से लड़के-लड़की उतर कर नीचे चले गए। इसके बाद ड्राइवर ने बस में चल रहे म्यूजिक सिस्टम में तेज आवाज में गाना बजा दिया और बस की स्टेयरिंग कंडक्टर को सौंप दी।

पीड़िता ने बताया कि वो उस समय सो रही थी, जब ड्राइवर आरिफ और ललित ऊपर के केबिन में आ गए और केबिन को बंद कर लिया। इसके बाद दोनों ने चलती बस में उसके साथ दुष्कर्म किया। तेज म्यूजिक की आवाज में उसकी चीखें दब गईं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.