After Header-1

धीरज साहू के ठिकानों पर पांचवें दिन भी आयकर की छापेमारी जारी

रांची । कांग्रेस (Congress) के राज्यसभा सदस्य धीरज साहू ( Dheeraj Sahu) के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी रविवार को भी चल रही है। छापेमारी का आज पांचवां दिन है। रांची ( Ranchi) के रेडियम रोड स्थित सुशीला निकेतन में आयकर विभाग के अधिकारियों की टीम सुबह ही पहुंच गई और कार्रवाई शुरू की, जो अब तक जारी है। टीम को छापेमारी में क्या मिला है? फिलहाल, इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिल पाई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि यहां भी नकदी और दस्तावेज बरामद हुए हैं।

बीते चार दिनों में छापेमारी के दौरान धीरज साहू के ठिकानों से 176 बैग रुपये मिले है। इनमें से अब तक 40 बैगों के नोटों की गिनती हुई है। अब भी 136 बैग बाकी हैं। इस दौरान नोट गिनने वाली मशीन भी जल चुकी है लेकिन नोटों की गिनती अब भी जारी है। आज देर रात तक नोटों की गिनती खत्म होने का अनुमान लगाया जा रहा है। कुल 50 कर्मचारी और 25 मशीनों नोटों की गिनती कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि जब्त नोटों का आंकड़ा 400 से पार जा सकता है।
ओडिशा में बलदेव साहू संस एंड ग्रुप कंपनीज के ठिकानों से मिले कंप्यूटर और अन्य डिजिटल डिवाइस की जांच भी शुरू हो चुकी है। हैदराबाद से आयकर विभाग की 25 सदस्यीय एनालिस्ट टीम पहुंच चुकी है। वहीं, अब आईटी की टीम धीरज साहू के लॉकर को खोल सकती है। लॉकर खुलने के बाद पता चलेगा कि उनमें क्या-क्या है। अब तक जितने बैंक अकाउंट का पता चला है, उनके ट्रांजेक्शन जांचे जाएंगे। विभाग कंपनी के कर्मियों को पूछताछ के लिए बुला सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.