After Header-1

उत्तराखंड इन्वेस्टर्स समिट को लेकर 08 और 09 को स्कूल रहेंगे बंद

देहरादून। उत्तराखण्ड (Uttarakhand) वैश्विक निवेशक सम्मेलन-2023 के अवसर पर महानुभावों के आवागमन एवं उनके सुरक्षा मानकों को लेकर 08 और 09 दिसम्बर को स्कूलों बंद रहेंगे। जिलाधिकारी सोनिका ने बताया कि जनपद देहरादून वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) में 8 एवं 9 दिसंबर 2023 को आयोजित इन्वेटर्स समिट को लेकर सम्बन्धित मार्गों से प्रभावित शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थाओं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को आने जाने में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके मद्देनजर स्कूल को बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

निगम, देहरादून और विकासखण्ड- सहसपुर, डोईवाला, रायपुर और विकासनगर क्षेत्रान्तर्गत सभी समस्त शासकीय, अशासकीय एवं निजी शिक्षण/प्रशिक्षण संथानों में अवकाश घोषित किया गया है। क्षेत्रान्तर्गत, समस्त स्कूल/विद्यालय एंव आंगनबाड़ी केन्द्र, समस्त प्राथमिक, जूनियर/हाई स्कूल इण्टरमीडिएट कॉलेज, समस्त स्नातकोत्तर/विश्वविद्यालय, समस्त आईटीआई एवं पॉलीटेक्निक कॉलेज, समस्त कोचिंग/पुस्कालय एंव स्पोर्टस सेन्टर तथा समस्त औद्योगिक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थानों में अवकाश रहेगा।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.