भगवान वेंकटेश्वर मंदिर में प्रधानमंत्री ने की प्रार्थना

तिरुपति। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ( Prime Minister Narendra Modi) ने तिरुमला स्थित भगवान वेंकटेश्वर के प्रसिद्ध मंदिर में सोमवार को दर्शन किए और सभी भारतीयों के अच्छे स्वास्थ्य, कल्याण एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना की। प्रधानमंत्री (PM) सुबह करीब आठ बजे मंदिर पहुंचे।

मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘X’ पर लिखा, ‘‘तिरुमला में श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में 140 करोड़ भारतीयों के अच्छे स्वास्थ्य, कल्याण और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।’’ मंदिर के पुजारियों ने मोदी को आशीर्वाद देते हुए वैदिक मंत्रोच्चारण किया। प्रधानमंत्री रविवार रात तिरुमला पहुंचे थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.