हरियाणा- पंजाब में एनआईए ने की छापेमारी

यमुनानगर । हरियाणा और पंजाब (Haryana and Punjab) में एनआईए की टीम ने करीब 14 ठिकानों पर छापेमारी की। ये कार्रवाई सिख फॉर जस्टिस (SFJ) से जुड़े लोगों के यहां हुई है। खालिस्तानी समर्थकों को खत्म करने के लिए NIA लगातार कार्रवाई कर रही है। कुछ दिनों पहले भी NIA की टीम ने कई राज्यों में खालिस्तानी नेटवर्क के ठिकानों पर छापेमारी की थी।वहीं पंजाब में अमृतपाल से जुड़े लोगों के यहां रेड डाली गई है।
हरियाणा के यमुनानगर के खालसा कॉलेज के पास मेजर सिंह के घर एनआईए की टीम सुबह छह बजे पहुंची। टीम ने करीब 5 घंटे तक मेजर सिंह से पूछताछ की। पूछताछ के बाद एक लैपटॉप और कुछ दस्तावेज एनआईए अपने साथ ले गई। इस कार्रवाई के बाद मेजर सिंह के घर वालों ने भी कुछ भी बोलने से मना कर दिया। जानकारी के मुताबिक मेजर सिंह के रिश्तेदार अमेरिका में रहते हैं। टीम को शक हुआ है कि देश विरोधी गतिविधियों में मेजर सिंह के तार जुड़े हुए हैं। बैंक ट्रांजेक्शन के चलते मेजर सिंह पर टीम को शक हुआ था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.