राजस्थान: ACB की टीम ने ईडी अधिकारी को लिया हिरासत में

जयपुर। हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के छापों के बाद अब राजस्थान ( Rajasthan) की भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरों (ACB) की टीम ने ईडी के अधिकारी को ट्रैप किया है। जांच एजेंसी के अधिकारी पर आरोप है कि उन्होंने बिचौलिए के जरिए 15 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। जिसके बाद राजस्थान सरकार (Government of Rajasthan) की जांच एजेंसी ने केंद्रीय एजेंसी के अधिकारी को हिरासत में लिया है।

एसीबी ने ईडी अधिकारी को आय से अधिक संपत्ति के मामले में ट्रैप किया था, जिसके बाद उससे जुड़ी जगहों पर छापेमारी की और फिर अधिकारी को हिरासत में लिया गया है। इस मामले में जल्दी ही एसीबी आधिकारिक घोषणा कर सकती है। ईडी अधिकारी पर आरोप है कि चिटफंड से जुड़े एक मामले को बंद करने और संपत्ति कुर्क नहीं करने और गिरफ्तारी से बचाने के लिए 15 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी।

बता दें कि राजस्थान में बीते दिनों ईडी ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के ठिकानों पर छापेमारी की थी, इसके अलावा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत से FERA से जुड़े मामले में पूछताछ की थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.