After Header-1

उत्तराखंड : किसानों को गन्ना मूल्य घोषित होने की जगी उम्मीद

रुड़की।  उत्तराखंड ( Uttarakhand)के किसानों को गन्ना मूल्य घोषित होने की उम्मीद जगी है। उत्तर प्रदेश (UP)में इस बार गन्ने के दाम में 25 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की है। हरिद्वार जिले में सबसे अधिक 1 लाख 10 हजार गन्ना किसान( Sugarcane farmers) है। जो कि इकबालपुर, लिब्बरहेड़ी, लक्सर एवं ज्वालापुर गन्ना समिति के माध्यम से लक्सर, इकबालपुर, लिब्बरहेड़ी एवं देहरादून जनपद की डोईवाला चीनी मिल को गन्ने की आपूर्ति करते हैं। पिछले साल भी हरिद्वार जिले के किसानों ने चीनी मिलों को पौने तीन करोड़ क्विंटल गन्ने की आपूर्ति की थी।

पिछले साल सरकार की ओर से गन्ने के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई थी। जिसकी वजह से पूरे साल किसान सरकार को घेरने में लगे रहे। उत्तराखंड सरकार का तर्क था कि इस बार उप्र ने भी गन्ने के दाम में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की है। जिसकी वजह से यहां पर भी बढ़ोत्तरी करना संभव नहीं है।
वर्ष होने की वजह से इस साल किसान पिछले चार माह से लगातार गन्ने के दाम में बढ़ोतरी की मांग कर रहे है। किसानों की ओर से सरकार पर 450 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गन्ने का दाम घोषित करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। इसी बीच उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से गन्ने के दाम में 25 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गन्ना मूल्य वृद्धि की गई है। इस बात की जानकारी मिलने के साथ ही उत्तराखंड के किसानों को भी अब गन्ने के दाम जल्द घोषित होने की उम्मीद बढ़ी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.