नड्डा ने कहा, परिवार विशेष की पार्टी है कांग्रेस

BJP president JP Nadda भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि  व्यक्तिगत उत्थान का लक्ष्य रखने वाली कांग्रेस समेत अन्य दल ‘परिवार विशेष की पार्टी’ के रूप में सिमट गये हैं। रोहनियां में भाजपा की काशी क्षेत्र एवं यहीं से रिमोट से प्रयागराज जिले के नवनिर्मित भव्य कार्यालयों का उद्घाटन करते हुए उन्होने कहा कि यदि सिद्धांत सही हों तो आज या कल उसके परिणाम अवश्यक बेहतर आयेंगे, लेकिन गलत हों तो नतीजे भी वैसे ही आते हैं। उन्होंने सिद्धांतों का जिक्र करते हुए कहा,  यहां भाजपा का परिवार विशाल रूप लेता जा रहा है जबकि कई दलों की पहचान परिवार विशेष की पार्टी के तौर पर बन गयी है। जनसंघ के महान चिंतक पंडित दीन दयाल उपाध्यय एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी को याद करते हुए श्री नड्डा ने कहा कि उनके बताये रास्ते पर चलते हुए पार्टी का लगातार उत्थान हुआ। कभी पार्टी का ग्राफ नीचे नहीं आया और जब आया तो पार्टी ने उसे अवसर में बदल दिया। उससे निकल कर पार्टी एक बार फिर अच्छी स्थिति में आ गयी। उन्होंने कहा कि 1984 में दो सांसदों वाली पार्टी आज दुनियां का सबसे बड़ा दल है। भाजपा अपने दम पर केंद्र की सत्ता के साथ कई राज्यों में समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों की सेवा कर रही है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्य का ‘एकात्म मानवतावाद’ का सिद्धांत का कभी कई राजनीतिक दल के लोग मजाक उड़ाया करते थे, लेकिन पहले अटल बिहारी वाजपेयी और फिर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा की सरकार बनने के बाद आलोचना करने वाले गलत साबित हुए। भाजपा जब सत्ता में आयी तो यह साबित हुआ कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय का बताया रास्ता ही भारत में सबके विकास का रास्ता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बनने के बाद श्री वाजपेयी ने अंत्योदय योजना के माध्यम समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों की मदद की थी, जिसे श्री मोदी ने ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ के रुप में आगे बढ़ाया। गत छह वर्षों से उज्जवला, जनधन, आयुषमान, शौचालय, वृद्धा पेंशन समेत अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से 130 करोड़ देशवासियों की सेवा की जा रही है। गरीबों को मुफ्त बिजली कनेक्शन समेत हर तरह से मदद की गई। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कोरोना के दौरान 80 करोड़ लोगों को जून से नवंबर तक मुफ्त अनाज दिये गये और करोड़ों लोगों की आर्थिक मदद की गई। उन्होंने कहा कि दावा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने किसान सम्मान निधि, नीम कोटेड यूरिया, मिट्टी परीक्षण समेत कई योजनाओं के माध्यम से जितनी मदद की है, उनता आज तक किसी ने किसाना की मदद नहीं की। श्री नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कोरोना काल में जो फैसले लिये उसकी प्रशंसा दुनिया भर हो रही है। एक साल के भीतर देश में कोरोना की जांच से लेकर विशेष अस्पताल की सुविधा उपलब्ध है। करोड़ों लोगों को हर तरह से मदद की गई। उन्होंने कहा कि श्री मोदी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद वर्ष 2014 में देशभर में 700 भाजपा कार्यालयों के निर्माण का लक्ष्य दिया था, जिनमें से 400 पूरे हो चुके हैं। उत्तर प्रदेश में 80 जिलों में कार्यालय बनाने की योजना के तहत अब तक 53 के कार्य पूरे कर लिये गये जबकि बाकी अक्टूबर तक तैयार कर लिये जाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.