फिल्म सैम बहादुर का टीजर रिलीज

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल (Actor Vicky Kaushal) की आने वाली फिल्म “सैम बहादुर” का टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म सैम बहादुर (Sam Bahadur) का जबरदस्त टीज़र रिलीज कर दिया गया है। टीज़र की शुरुआत में विक्की कहते हैं, “एक सोल्जर के लिए उसकी जान से ज्यादा कीमती होती है उसकी इज्जत, उसकी वर्दी, और एक सोल्जर अपनी वर्दी की इज्जत के लिए अपनी जान भी दे सकता है।” एक सीन में इंदिरा गांधी ,सैम से कहती हैं, सोल्जर्स की ड्यूटी है अपने देश के लिए जान देना। इस पर सैम बहादुर कहते हैं, “सोल्जर्स की ड्यूटी है देश के लिए दुश्मन की जान लेना।” फिल्म 1 दिसंबर 2023 को रिलीज होगी।

फिल्म की कहानी भारत के पहले फील्ड मार्शल (First Field Marshal) सैम मानेकशॉ के जीवन पर आधारित है। सैम मानेकशॉ (Sam Manekshaw) ने 1971 के भारत-पाक युद्ध में भारतीय सेना को जीत दिलाई थी, जिसके परिणामस्वरूप बांग्लादेश का निर्माण हुआ। फिल्म को मेघना गुल्जार (Meghna Gulzar) ने डायरेक्ट किया है और रॉनी स्क्रूवाला (Ronnie Screwvala) ने प्रोड्यूस किया है। ‘सैम बहादुर’ में विक्की कौशल लीड रोल में हैं। उनकी पत्नी के किरदार में सान्या मल्होत्रा (Sanya Malhotra) नजर आ रही हैं। फातिमा सना शेख फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के रोल में हैं। टीजर में विक्की के अलावा फातिमा सना शेख दमदार अवतार में दिखी हैं। वहीं सान्या मल्होत्रा की सिर्फ एक झलक ही देख पाएंगे। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.