After Header-1

डेंगू से जूझ रहे शुभमन गिल को अस्पताल से मिली छुट्टी

नई दिल्ली। भारतीय टीम ( Indian team) के ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। डेंगू से जूझ रहे शुभमन गिल को चेन्नई के अस्पताल ( hospital) से छुट्टी मिल गई है। हालांकि, वो वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की ओर कौन सा मैच खेलेंगे? इस बार में फ‍िलहाल बीसीसीआई ( BCCI) की ओर से कोई अपडेट नहीं दिया गया है।

बता दें कि गिल को डेंगू होने के बाद स्टार बल्लेबाज को चेन्नई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी हेल्थ पर लगातार नजर रख रही थी। गिल का प्लेटलेट काउंट गिर गया था।

शुभमन गिल भारत के ऑस्ट्रेलिया के खि‍लाफ 8 अक्टूबर को हुए ओपन‍िंग मैच भी नहीं खेल पाए थे। वनडे फॉर्मेट में शुभमन गिल बेहद खतरनाक बल्लेबाज हैं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस मैच में गिल की जगह ईशान किशन को ओपन‍िंग के लिए उतारा गया था। इस दौरान ओपनिंग करने आए ईशान 0 पर आउट हो गए थे। अफगानिस्तान के खिलाफ भी ईशान को ही मौका दिया जा सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.