अभिनेता नागभूषण गिरफ्तार

बेंगलुरु। कन्नड़ फिल्म अभिनेता (  Kannada film actor) नागभूषण एस एस द्वारा कथित तौर पर चलाई जा रही एक तेज रफ्तार कार ने एक दंपति को टक्कर मार दी जिसमें 48 साल की एक महिला ( lady) की मौत हो गई, जबकि उसके 58 वर्षीय पति गंभीर रूप से घायल हो गए।

इसके बाद अभिनेता को गिरफ्तार ( arrested)कर लिया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। यह घटना 30 सितंबर की रात बेंगलुरु में वसंतपुरा मुख्य मार्ग पर हुई।

पुलिस के अनुसार, प्रेमा एस (48) और कृष्णा बी (58) फुटपाथ पर टहल रहे थे, तभी उत्तरहल्ली से कोनानाकुंते की ओर जाते समय आरोपी की कार ने कथित तौर पर उन्हें टक्कर मार दी और बाद में वह बिजली के खंभे से जा टकराई। पुलिस ने बताया कि आरोपी ‘‘तेजी और लापरवाही’’ से कार चला रहा था। गंभीर रूप से घायल दंपति को एक निजी अस्पताल ले जाया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.