After Header-1

ओल्ड पेंशन स्कीम को वापस आना ही चाहिए : डॉ कौशल कुमार

नई दिल्ली। दिल्ली में आयोजित ओल्ड पेंशन (Old Pension) स्कीम के संबंध में आज विशाल रैली का आयोजन किया गया। दिल्ली के रामलीला मैदान ( Ramlila Maidan)में आयोजित विशाल रैली में लाखों की संख्या में लोगों ने भागीदारी की।

ओल्ड पेंशन स्कीम के समर्थन में उत्तराखंड से डी ए वी (पीजी) कॉलेज, देहरादून शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ कौशल कुमार ( Dr Kaushal Kumar)तथा अन्य शिक्षक डॉ विवेक त्यागी, डॉ गुंजन पुरोहित, डॉ रवि दीक्षित, डॉ अनूप मिश्रा, डॉ अपूर्व मवई सहित अनेक शिक्षक साथी पहुंचे और अपना समर्थन व्यक्त किया। संघ के प्रवक्ता ने कहा कि जो भी ओल्ड पेंशन स्कीम का समर्थन करेगा, संघ उसके समर्थन में मतदान करेगा।

प्रवक्ता ने बताया कि रैली में सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, कश्मीर, दक्षिणी राज्यों सहित भारत के लगभग सभी राज्यों से बड़ी संख्या में लोगों ने भागीदारी की और अपेक्षा की कि सरकार जनता के एक बड़े वर्ग की भागीदारी और मांग को देखते हुए अक्टूबर माह में इसकी घोषणा करेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.