After Header-1

हिंदी सेवा के लिए बीके सूर्य व बीके शांतनु  को विद्या वाचस्पति की मानद उपाधि

रुड़की। ईश्वरीय ज्ञान की आध्यात्मिक संस्था प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय आबू रोड़ ,शांतिवन में नेशनल मीडिया कांफ्रेंस ( Media Conference)  के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय स्तर की हिंदी सेवी संस्था विक्रमशिला हिंदी विद्यापीठ भागलपुर, बिहार द्वारा मोटिवेशनल स्पीकर वरिष्ठ राजयोगी बीके सूर्य तथा ब्रह्माकुमारीज मिडियाविंग ( Brahma Kumaris Media Wing) के नेशनल कॉर्डिनेटर राजयोगी बीके शांतनु को उनके हिंदी के प्रति विशेष योगदान के लिए विद्या वाचस्पति की मानद उपाधि से विभूषित किया गया है।
विद्यापीठ के उपकुलसचिव डॉ. श्रीगोपाल नारसन ने वरिष्ठ राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी चक्रधारी दीदी ,बीके सत्येंद्र भाई,बीके रूपेश भाई , फ़िल्म सिटी मुंबई के मैनेजर रहे ओमवीर सैनी, डॉ. पर्मेद्र देशवाल,केपी चंदेल व अनिल पुंडीर की गरिमामयी उपस्तिथि में  उन्हें शाल व उपाधि प्रमाण पत्र देकर मीडिया कांफ्रेंस में आए 15 सौ मीडियाकर्मियों व ब्रह्माकुमारीज भाई बहनों की मौजूदगी में सम्मानित किया गया।
वरिष्ठ राजयोगी बीके सूर्य विश्वख्यातिलब्ध मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में हिंदी भाषा मे आध्यात्मिक ईश्वरीय ज्ञान व जीवन से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए जाने जाते है ,जबकि राजयोगी बीके शांतनु ने अहिंदी भाषी क्षेत्र उड़ीसा से होकर भी ब्रह्माकुमारीज ( Brahma Kumaris) में आकर मिडियाविंग के नेशनल कॉर्डिनेटर के रूप में हिंदी की सेवा की ।
विद्यापीठ के उपकुलसचिव श्रीगोपाल नारसन ने बताया कि विद्यापीठ के अधिष्ठाता डॉ योगेंद्र नाथ शर्मा ‘अरुण’, कुलसचिव डॉ देवेंद्र नाथ शाह की अनुशंसा पर पीठ की अकादमी परिषद ने  यह मानद उपाधि प्रदान करने का निर्णय लिया है,जिसे विद्यापीठ की ओर से उन्हें आज प्रदान की गई है।
उन्होंने विक्रमशिला हिंदी विद्यापीठ के स्वर्णिम इतिहास पर भी प्रकाश डाला और कहा कि सन 8 सौ ईसवी में स्थापित यह विद्यापीठ सबसे पुरातन है,जो आज भी विश्व स्तर पर हिंदी की अलख जगा रही है और हिंदी सेवियों का सम्मान करने के लिए प्रतिबद्ध है।इस अवसर पर बीके सूर्य व बीके शांतनु ने विक्रमशिला हिंदी विद्यापीठ  द्वारा उंक्त सम्मान देने के लिए आभार प्रकट  किया और विद्यापीठ की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।कार्यक्रम का संचालन बीके सुधीरभाई ने किया।इससे पूर्व श्रीमद्भागवत गीता, श्री रामचरित मानस,कुरान ,बाइबल जैसे धार्मिक ग्रन्थो की विद्वान एवं ईश्वरीय ज्ञान की प्रेरक राजयोगिनी बीके उषा व पीस ऑफ माइंड चैनल के एंकर कविराज बीके विवेक को भी उक्त सम्मान मिल चुका है।
इस कार्यक्रम में रुड़की से श्रीगोपाल नारसन के नेतृत्व में पत्रकारों की एक टीम ने ख़ासतौर पर अपनी भागीदारी निभाई। मीडिया कांफ्रेंस में भागीदारी के लिए श्रीगोपाल नारसन व ओमवीर सैनी को बतौर स्पीकर व अनिल पुंडीर, केपी चंदेल व डॉ पर्मेद्र देशवाल को आनर्ड गेस्ट के रूप में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.