After Header-1

इंडिया नाम से मोदी सरकार व भाजपा में घबराहट: प्रीतम सिंह

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रीतम सिंह का अभिनंदन

2024 में उत्तराखंड की पांचों सीटों पर कांग्रेस फहराएगी परचम-धस्माना

देहरादून । जब से देश में कांग्रेस ( Congress) कि अन्य समान विचारधारा वाले दलों ने इंडिया नाम से गठबंधन बनाया है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी(  Prime Minister Narendra Modi) व भाजपा की रातों की नींद उड़ गई है और घबराहट इस कदर है कि पूरे देश में इंडिया के खिलाफ वे आम जनमानस को भड़काने में लग गए हैं, यह बात आज उत्तराखंड कांग्रेस ( Uttarakhand Congress) के दिगज्ज नेता पूर्व पीसीसी अध्यक्ष व पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना द्वारा जीएमएस रोड स्थित एक वेडिंग पॉइंट में प्रीतम सिंह ( Pritam Singh) के केंद्रीय चुनाव समिति के अध्यक्ष व छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किये जाने पर आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि भारत के संविधान में ही लिखा है इंडिया दैट इज भारत यानी इंडिया जो भारत है लेकिन भाजपा को इंडिया से समस्या हो गयी है क्योंकि विपक्षी गठबंधन  ( Opposition alliance) का नाम आई एन डी आई ए को इंडिया कहा जा रहा है। प्रीतम सिंह ने कहा कि अगर इंडिया से मोदी जी और बीजेपी को इतनी परेशानी है तो स्किल इंडिया,स्टार्ट अप इंडिया, स्टैंड अप इंडिया किस सरकार ने शुरू किए। उन्होंने कहा कि 2024 में देश में बड़ा परिवर्तन होगा और निश्चित रूप से इंडिया गठबंधन की सरकार केंद्र में बनेगी।

प्रीतम सिंह ने केंद्र व राज्य की भाजपा सरकारों पर भी जम कर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 9 वर्षों में देश की अर्थव्यवस्था का भट्टा बैठ गया और डॉलर रुपये के मुकाबले 82 रुपये का हो गया जिसके 60 रुपये का होने पर मोदी 2014 में आसमान सर पर उठा लेते थे। बेरोजगारी चारम पर है और किसान भी अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। प्रीतम सिंह ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उनको दी है वे उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे।
कार्यक्रम संयोजक व उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना व पार्टी नेताओं ने प्रीतम सिंह को शाल पहना कर व मालार्पण कर उनका स्वागत किया। तत्पश्चात सूर्यकांत धस्माना ने पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तराखंड के एक ईमानदार व जनप्रिय नेता  प्रीतम सिंह को पार्टी की सर्वोच्च समिति केंद्रीय चुनाव समिति का सदस्य मनोनीत कर हाई कमान ने पूरे उत्तराखंड का सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता  प्रीतम सिंह में उत्तराखंड का सुनहरा भविष्य देखती है और कांग्रेसजनों को पूर्ण विश्वास है कि वे लोगों की आशाओं व अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे।

धस्माना ने कहा कि आज राज्य में ट्रिपल इंजन की सरकार है किंतु प्रदेश का हर नागरिक इस सरकार से दुखी व परेशान है। राजधानी देहरादून जहां कोविड काल में भी सैकड़ों लोग बिना इलाज बिना दवा व बिना ऑक्सीजन के मर गए थे आज फिर एक बार डेंगू महामारी के कारण मर रहे हैं। लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है। सरकार समय रहते चेती होती तो आग देहरादून में डेंगू इस तरह से तबाही न मचाता। उन्होंने कहा कि पूरे शहर को स्मार्ट सिटी के नाम पर साढ़े चार साल से खोद कर छोड़ा हुआ है जो आज डेंगू फैलने का सबसे बड़ा कारण है।

धस्माना ने कहा कि राज्य में भाजपा सरकार के सफेदपोशों के संरक्षण में भर्ती घोटाले हुए और उसमें पकड़े गए सब लोग भाजपा के पदाधिकारी हैं जिनको सरकार बचा रही हैं। राज्य में महिलाओं के प्रति हिंसा के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है और अंकिता भंडारी हत्याकांड में संलिप्त आरएसएस व भाजपा के पदाधिकारियों के परिवार को बचाने के लिए धामी सरकार ने पूरी ताकत लगा दी सीबीआई जांच न होने देने के लिए।

धस्माना ने कहा कि आकंठ भ्रस्टाचार में डूबी भाजपा सरकार से अब उत्तराखंड की जनता पिंड छुड़ाना चाहती है और अब कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकता और अनुशासन के साथ जनता के बीच जाना है इन सारी बातों को लेकर। उन्होंने आह्वान किया कि आज से ही पार्टी कार्यकर्ता आगामी 2024 के लोकसभा चुनावों की तैयारी में जुट जाएं ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महनागर कांग्रेस के अध्यक्ष डॉक्टर जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने प्रीतम सिंह जैसे कद्दावर व विनम्र नेता को राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी कर सभी कार्यकर्ताओं का मान बढ़ाया है।

उन्होंने कहा कि महनागर कंग्रेस उनके आशीर्वाद व मार्गदर्शन में संगठन को वार्ड व बूथ स्तर पर मजबूत करेगी। कार्यक्रम में नगर निगम पार्षद  हरि प्रसाद भट्ट, पार्षद सुमित्रा ध्यानी,पार्षद संगीता गुप्ता,पार्षद इलियास अंसारी,पार्षद रमेश कुमार मांग, पार्षद अहतात खान, पार्षद राजेश परमार , पूर्व पार्षद ललित भदरी, पूर्व पार्षद राजेश पुंडीर ,पूर्व पार्षद राजेश उनियाल, पूर्व जिला परिषद सदस्य सरदार तजेंद्र सिंह, गुरुद्वारा पटेलनगर अध्यक्ष सरदार हरमोहिंदर सिंह,ब्लॉक यमुना कालोनी अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, कांवली अध्यक्ष विक्रांत राठी , प्रेमनगर के पूर्व अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, राजीव पुंज,राजेन्द्र धवन, अजय कथूरिया, अल्ताफ हुसैन, प्रवीण कश्यप, संजय भारती,शुभम सैनी, अनीता दास, मंजू त्रिपाठी, सोनू काज़ी, यामीन खान, अनुराग गुप्ता, निहाल सिंह, आदर्श सूद,इज़हार खान, प्रेम कुकसाल, अशोक चंदन, सुनील अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने  प्रीतम सिंह का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस के पूर्व महनागर अध्यक्ष लालचंद शर्मा के दिवंगत ज्येष्ठ सुपुत्र अभिनंदन शर्मा की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख कर प्रार्थना की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.