After Header-1

मुख्यमंत्री से मिले आईटीबीपी के महानिदेशक

देहरादून। मुख्यमंत्री Chief Minister पुष्कर सिंह धामी से आईटीबीपी के महानिदेशक संजय गुंज्याल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड Uttarakhand में आईटीबीपी के कार्यकलापों से संबंधित विभिन्न विषयों पर मुख्यमंत्री Chief Minister से चर्चा की।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सैन्य व वीर भूमि है। राज्य में सेना व अर्द्धसैन्य बलों की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। धामी ने राज्य में देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों के सम्मान में उनके गांव और शहर की सड़कों, स्कूल भवन आदि शहीदों के नाम पर रखे जाने पर भी सहमति जताई ।
सीमांत क्षेत्रों में आईटीबीपी की ओर से दी जा रही सेवाओं की भी सराहना की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.