After Header-1

शरद पवार भाजपा से हाथ मिलाने की ‘‘गलती’’ नहीं करेंगे

300×250 ADS-1

मुंबई। सांसद संजय राउत ने दावा किया कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (Ncp ) के अध्यक्ष शरद पवार अपने भतीजे अजित पवार की तरह भारतीय जनता पार्टी ( BJP) से हाथ मिलाने की ‘‘गलती’’ नहीं करेंगे।

राकांपा नेता अजित पवार ने पिछले महीने महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे नीत भाजपा सरकार में उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। उनके साथ राकांपा के आठ अन्य विधायकों ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली थी।

300×600 ADS-2

शरद पवार की पार्टी राज्य में शिवसेना (यूबीटी) और कांग्रेस के साथ विपक्षी महा विकास आघाड़ी का घटक दल है। राउत ने शिवसेना (यूबीटी) के मुखपत्र ‘सामना’ में अपने साप्ताहिक स्तंभ ‘रोखठोक’ में लिखा, ‘‘अगर अजित पवार अपनी खुद की राजनीतिक पार्टी बनाएं और चुनाव लड़ें तो वह सच में बड़े नेता बन सकते हैं।

अगर अजित पवार भाजपा की मदद से वैसा ही करते हैं जैसा कि एकनाथ शिंदे ने किया तो उनकी राजनीति रेत के महल की तरह ढह जाएगी।

शिवसेना (यूबीटी) नेता ने आरोप लगाया कि अजित पवार ने अपने चाचा के दम पर राजनीति में मुकाम हासिल किया और अब वह उनका (चाचा) ही राजनीतिक करियर खत्म करने का काम कर रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.