सेना का वाहन खाई में गिरा , नौ सैनिक शहीद

लेह। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख (Union Territory of Ladakh) के लेह जिले में सेना के एक वाहन के सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर जाने से उसमें नौ सैनिकों की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना दक्षिणी लद्दाख के न्योमा के कियारी के पास हुई।

लेह के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी डी नित्या ने कहा कि सेना के वाहन में 10 जवान सवार थे और यह वाहन लेह से न्योमा की ओर जा रहा था। उन्होंने बताया कि रास्ते में वाहन के चालक ने वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया और वाहन शाम 4.45 बजे खाई में गिर गया।पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और सभी घायल सैनिकों को सेना की चिकित्सा इकाई ले जाया गया जहां आठ कर्मियों को मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि बाद में एक और जवान की मौत हो गई। अधिकारी ने कहा कि एक अन्य जवान का उपचार चल रहा है और उसकी हालत ”गंभीर” बताई गई है। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.