After Header-1

इटली: दो जहाजों के पलटने दो की मौत, 30 से अधिक प्रवासी लापता

रोम। इटली(Italy) के लैम्पेडुसा द्वीप के पास खराब मौसम के कारण दो जहाजों के पलटने कम से कम दो प्रवासियों की मौत हो गई और 30 से अधिक प्रवासी ( ships) लापता (missing )हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

स्थानीय मीडिया के अनुसार, स्थानीय समयानुसार रविवार तड़के लैम्पेडुसा से करीब 43 किमी दक्षिण पश्चिम में ऊंची लहरों की चपेट में आने से दो जहाज पलट गए। जिससे दो लोगों की मौत हो गयी और 30 से अधिक लोग लापता बताये गये हैं। इसके अलावा, बचावकर्मियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर करीब 57 लोगों को बचा लिया। जहाज ट्यूनीशिया से रवाना हुए थे। मृतकों में एक 18 महीने का बच्चा और एक महिला है।

सिसिली के एग्रीजेंटो में सार्वजनिक सुरक्षा के प्रभारी अधिकारी इमानुएल रिकिफारी ने कहा, ये दुखद घटनाएं हैं। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।श्री रिसीफारी ने बताया कि खराब मौसम अगले कई दिनों तक जारी रहने के आसार हैं, इसलिए इसमें लापता प्रवासियों को जीवित होने की आशंका कम है।

लैम्पेडुसा में जहाज तट से कुछ दूरी पर चट्टानों से टकरा गया। इसमें सवार प्रवासियों में से 34 लोग डूबने से बचने के लिए एक खड़ी चट्टान पर चढ़ गए और उन्हें बचाव कर्मियों द्वारा 36 घंटे बाद सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।वायु सेना और अग्निशमन ब्रिगेड ने रविवार को हेलीकॉप्टर के जरिए डूबे व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। 

इनमें से से तीन को अस्पताल में भर्ती कराया गया। किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। बचाए गए 2,400 से अधिक प्रवासियों को रविवार तक, लैम्पेडुसा में एक प्रवासी आश्रय में रखा गया।इटली के ग़ृह मंत्रालय ने बताया कि इस वर्ष अब तक अफ्रीका, मध्य पूर्व और उसके बाहर से करीब 92 हजार शरणार्थी इटली के तटों पर आ चुके हैं, जो पिछले वर्ष की तुलना में देश में आए लगभग 43 हजार शरणार्थियों से दोगुने से भी अधिक हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.