After Header-1

फिर मुख्यमंत्री दिल्ली गये

देहरादून। धामी सरकार में बदलाव की चर्चा तेज है। कैबिनेट में विस्तार के साथ ही फेरबदल को लेकर भी बातचीत फाइनल स्टेज पर है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी की सरकार अपनी छवि पूरी तरह से पाक साफ रखना चाहती है लिहाजा राज्य सरकार के दामन पर लगे हर दाग को भी साफ करने की तैयारी है।

वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राजधानी देहरादून में आयोजित कोर कमेटी की बैठक में हिस्सा लेने के बाद स्टेट प्लेन से सीधा दिल्ली के लिए रवाना हो गए है। मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट व उनका निजी स्टॉफ भी साथ में दिल्ली गया है।

मुख्यमंत्री बुधवार को ही दिल्ली से वापस लौटे थे। माना जा रहा है भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय संगठन में हुए फेरबदल के बाद उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार अथवा फेरबदल संबंधी ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का यह दिल्ली दौरा है।

फिलहाल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अचानक दिल्ली दौरे के साथ ही बीजेपी में हलचल तेज हो गई है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.