After Header-1

राष्ट्रीय समर स्मारक के समीप होगा अमृत वाटिका का निर्माण

देश भर से 7500 कलश में मिट्टी लाई जाएगी

नयी दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  आकाशवाणी पर अपने मासिक कार्यक्रम मन की बात की 103 वीं कड़ी में राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के 75 साल पूरे होने के अवसर पर सभी पूरे उत्साह से अमृत महोत्सव मना रहे हैं। अमृत महोत्सव के दौरान देश में करीब-करीब दो लाख कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। ये कार्यक्रम एक से बढ़कर एक रंगों से सजे थे, विविधता से भरे थे। इन आयोजनों में रिकॉर्ड संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में, चारों तरफ अमृत महोत्सव की गूँज है। 15 अगस्त को देश में एक और बड़े अभियान की शुरुआत होने जा रही है। शहीद वीर-वीरांगनाओं को सम्मान देने के लिए मेरी माटी मेरा देश अभियान शुरू होगा। इसके तहत देश-भर में हमारे अमर बलिदानियों की स्मृति में अनेक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इन विभूतियों की स्मृति में, देश की लाखों ग्राम पंचायतों में, विशेष शिलालेख भी स्थापित किए जाएंगे। इस अभियान के तहत देश-भर में अमृत कलश यात्रा भी निकाली जाएगी।

देश के गाँव-गाँव से, कोने-कोने से, 7500 कलशों में मिट्टी लेकर ये अमृत कलश यात्रा देश की राजधानी दिल्ली पहुचेंगी। ये यात्रा अपने साथ देश के अलग-अलग हिस्सों से पौधे लेकर भी आएगी। 7500 कलश में आई माटी और पौधों से मिलाकर फिर राष्ट्रीय समर स्मारक के समीप अमृत वाटिका का निर्माण किया जाएगा। ये अमृत वाटिका, ह्यएक भारत-श्रेठ भारत का भी बहुत ही भव्य प्रतीक बनेगी।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.