मॉस्को पर यूक्रेन ने किया ड्रोन हमला, कोई हताहत नहीं

मॉस्को। यूक्रेन ने मॉस्को पर ड्रोन हमला किया। ड्रोन हमला में कोई हताहत नहीं हुआ है। मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने कहा कि स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 4:00 बजे रूसी राजधानी में दो गैर-आवासीय इमारतों पर ड्रोन हमले दर्ज किए गए। कोई गंभीर क्षति या हताहत नहीं हुआ।

उन्होंने बताया,“ 24 जुलाई की सुबह, कीव शासन द्वारा मॉस्को शहर पर दो मानव रहित हवाई वाहनों [यूएवी] का उपयोग करके आतंकवादी हमले को अंजाम देने का प्रयास विफल कर दिया गया।

रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा, “दो यूक्रेनी यूएवी को इलेक्ट्रॉनिक युद्ध के माध्यम से नष्ट कर दिया गया और वे दुर्घटनाग्रस्त हो गए। मंत्रालय ने कहा कि “कीव शासन के नष्ट किये गए आतंकवादी हमले के परिणामस्वरूप, किसी को नुसान नहीं हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.