सीमा हैदर ने कहा, अब मैं सीमा ठाकुर हूं

नई दिल्ली। पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर अपने आप को खुशनशीब मानती है कि  सचिन उससे सच्चा प्यार करता है। सीमा हैदर का कहना है कि वह पाकिस्तान से भारत आकर सचिन से मिलने पर बहुत खुश है। सीमा हैदर ने कहा कि अब मैं सीमा हैदर नहीं सीमा ठाकुर हूं। अब हिंदू धर्म अपना चुकी हूं मेरी बच्चे भी मुसलमान से हिंदू बन गए हैं।

मीडिया से बात करते हुए सीमा ने कहा कि मुझे सचिन जैसा प्यार करने वाला पति मिला है, मैं बहुत खुश हूं। पाकिस्तान में तो गुलाम ने मेरी जिंदगी को नरक बना दिया था। आगे कहा कि अब माथे पर सिंदूर लगाना, बिंदी लगाना और मंगलसूत्र पहनना बहुत ही अब अच्छा लगता है।

सीमा ने कहा कि अब मैं ठकुराइन बन गई हूं, मेरा नाम सीमा सचिन ठाकुर है। PUBG हमारे प्यार में लवजी बनकर आया है। इसी की वजह से सचिन जैसा प्यार करने वाला पति मिला है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.