नई दिल्ली। चार राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने आज चुनाव प्रभारियों की घोषणा की है। भाजपा ने विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी। इस साल तेलंगाना, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान के विधानसभाओं के चुनावों होना है।
भाजपा पार्टी ने बताया कि राजस्थान के लिए केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी को चुनाव प्रभारी और गुजरात के पूर्व उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल एवं हरियाणा भाजपा के वरिष्ठ नेता कुलदीप विश्नोई को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।
तेलंगाना के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को चुनाव प्रभारी और पार्टी महासचिव सुनील बंसल को सह प्रभारी बनाया गया है।
मध्यप्रदेश के लिए केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को चुनाव प्रभारी और केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को सह प्रभारी तथा छत्तीसगढ़ के लिए पार्टी उपाध्यक्ष ओम प्रकाश माथुर को चुनाव प्रभारी और केन्द्रीय मंत्री मनसुखभाई मंडाविया को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।
