After Header-1

शरद और अजित पवार दोनों ने पार्टी नेताओं की बुलाई बैठक

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति में आज का दिन बहुत अहम है। आज लगभग ये साफ हो जाएगा कि एनसीपी में किसका पलड़ा ज्यादा भारी है। इसके लिए आज शरद पवार और अजित पवार दोनों ने पार्टी नेताओं की बैठक बुलाई है।

बता दें शरद पवार खेमे की तरफ से मुख्य सचेतक जितेंद्र आह्वाड ने व्हिप जारी किया है। सभी विधायकों को वाई बी चव्हाण सेंटर में होने वाली बैठक में मौजूद रहने को कहा गया है। वहीं अजित पवार ने भी आज पार्टी के सभी विधायकों, सांसदों और पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है। खास बात है कि इस बैठक के लिए भी व्हिप जारी किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.