भाजपाइयों की गुंडागर्दी

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में एक महिला और एक युवक के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने की मारपीट

देहरादून। भाजपा का ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम में कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ गए। ऑडिटोरियम से बाहर निकलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच गुत्थम गुत्था हो गई। इतना ही नहीं सीएम धामी के सामने ही कार्यकर्ताओं में खूब ताल घूंसे चले।

कार्यक्रम में सीएम धामी समेत प्रदेश के तमाम दिग्गज नेता पहुंचे थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद वहां किसी बात को लेकर कार्यकर्ताओं में बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते बहस हाथापाई में बदल गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.