दिल्ली में एक कैब सवार कारोबारी से दो लाख की लूट, केजरीवाल ने उपराज्यपाल से मांगा इस्तीफा

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। मामला प्रगति मैदान टनल का है। बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर एक कैब में सवार कारोबारी से दो लाख से भरा बैग लूट लिया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश वहां से भाग गये हैं। इस घटना पर दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने उपराज्यपाल पर हमला बोल दिया है।

केजरीवाल ने उपराज्यपाल से इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने कहा, “एलजी को इस्तीफा देना चाहिए। अब किसी ऐसे व्यक्ति के लिए रास्ता बनाया जाए, जो दिल्ली के लोगों को सुरक्षा प्रदान कर सके।” उन्होंने कहा कि अगर केंद्र सरकार दिल्ली को सुरक्षित नहीं बना सकती तो इसे हमें सौंप दें। हम आपको दिखाएंगे कि किसी शहर को उसके नागरिकों के लिए कैसे सुरक्षित बनाया जाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.