After Header-1

सुरक्षाबलों ने चार आतंकवादियों को मार गिराया

जम्मू कश्मीर। कुपवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों ने आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए चार आतंकवादियों को मार गिराया है।

जम्मू-कश्मीर पुलिस का कहना है कि सेना और पुलिस के एक संयुक्त अभियान में कुपवाड़ा में माछल सेक्टर के काला जंगल में चार आतंकवादियों को मार गिराया, जो पाक अधिकृत जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) से हमारी सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे।

कश्मीर जोन पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से जानकारी देते हुए बताया कि एक संयुक्त ऑपरेशन में सेना और पुलिस ने कुपवाड़ा के माच्छिल सेक्टर के काला जंगल में चार आतंकवादियों को ढेर कर दिया है।

आतंकी पीओजेके से भारतीय सीमा की तरफ घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान सुरक्षाबलों ने उन्हें ढेर कर दिया। सुरक्षाबलों ने संबंधित इलाके को घेर लिया है। मौके पर अभी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.