खुफिया एजेंसियों को अमरनाथ यात्रा को आतंकियों द्वारा निशाना बनाने की सूचना मिली हैं। अमरनाथ यात्रा को टारगेट करने के आतंकी प्लानिंग कर रहे हैं।
अमरनाथ यात्रा से पहले सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान स्थित आतंकवादी जम्मू-कश्मीर में यात्रा पर आतंकी हमले की योजना बना रहे हैं। सूत्रों ने कहा कि आतंकवादी यात्रा को बाधित करने के लिए सुरक्षा बलों और अमरनाथ यात्रा के काफिले को निशाना बना सकते हैं।
अनुसार सूत्रों के मुताबिक रफीक नाई और मोहम्मद अमीन बट उर्फ अबु खुबैब को अमरनाथ यात्रा पर हमले की जिम्मेदारी दी गई है।
रफीक नाई और मोहम्मद अमीन बट दोनों को राजौरी-पुंछ, पीर पंजाल और चिनाब घाटी क्षेत्रों में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने का काम भी सौंपा गया है।
रफीक नाई पुंछ जिले के मेंढर का रहने वाला है, जबकि खूबाब डोडा जिले का रहने वाला है। फिलहाल दोनों पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से ऑपरेट कर रहे हैं।
इंडिया टुडे के हाथ खुबैब के घर की तस्वीर लगी है, जहां उनका परिवार अब भी रहता है। सुरक्षा एजेंसियां लगातार उनके परिवार और उनके घर पर नजर रख रही हैं क्योंकि उन्हें शक है कि उनके परिवार के सदस्य उनसे लगातार संपर्क में हो सकते हैं।
सूत्रों के मुताबिक, दोनों आतंकियों को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने जम्मू क्षेत्र में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने का जिम्मा सौंपा है।
