After Header-1

राहत एवं बचाव कार्य में सेना तैनात, वायुसेना के विमान भी राहत कार्य में जुटे

कोलकाता। ओडिशा के बाहानगा में दुर्घटनाग्रस्त हुई तीन ट्रेन के घायल यात्रियों के राहत एवं बचाव कार्य में सेना की टुकड़ियों को तैनात किया गया है और वायुसेना के विमान भी राहत कार्य में जुटे हैं।

एक रक्षा अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर मौजूद रेलवे अधिकारियों के समन्वय से अभियान चलाया जा रहा है।

रक्षा अधिकारी ने कहा, ‘‘पूर्वी कमान ने एंबुलेंस और सहायता सेवाओं के अलावा सेना की चिकित्सा और इंजीनियरिंग टीम को तैनात किया है।

अधिकारी ने बताया कि पश्चिम बंगाल में बैरकपुर और पानागढ़ स्थित सेना के प्रतिष्ठानों से रेल आपदा स्थल तक इंजीनियरिंग और चिकित्सा कर्मियों सहित सैन्य टुकड़ियों को दुर्घटना स्थल पर भेजा गया है।

उन्होंने कहा कि घायल यात्रियों को निकालने के लिए दो एमआई17 तैनात किए गए हैं। ओडिशा के बालासोर जिले में शुक्रवार शाम कोरोमंडल एक्सप्रेस और बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन के पटरी से उतरने तथा एक मालगाड़ी से टकराने से जुड़े रेल हादसे में मृतक संख्या शनिवार को बढ़कर 261 हो गई।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.