राहुल गांधी नफरत का बाजार फैला रहे हैं

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अमेरिका में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है।

अब इसी को लेकर भाजपा को ओर से पलटवार किया जा रहा है। भाजपा ने साफ तौर पर कहा कि राहुल गांधी नफरत का बाजार फैला रहे हैं। राहुल गांधी के आरोपों पर जवाब देने के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राहुल पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा।

भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल दुनिया में नफरत का बाजार फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास के खिलाफ राहुल का नफरत का बाजार है। वद विदेश में देश को बदनाम करते हैं। राहुल का मोहब्बत का पैगाम बहाना है। भाजपा नेता ने दावा किया कि मोदी ने नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.