After Header-1

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी पूर्वोत्तर को पहली वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पूर्वोत्तर को पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात दी। उन्होंने वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई, जो गुवाहाटी से न्यू जलपाईगुड़ी तक की यात्रा को कवर करेगी।

यह वंदे भारत एक्सप्रेस 5 घंटे 30 मिनट में यात्रा को कवर करने में सक्षम है, जबकि वर्तमान सबसे तेज ट्रेन समान यात्रा को कवर करने में 6 घंटे 30 मिनट का समय लेती है। वंदे भारत एक्सप्रेस फिलहाल देश की सबसे उन्नत ट्रेन है। इसे भारत में विकसित किया गया है।

 

रेल मंत्री का क्लास

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को गुवाहाटी रेलवे स्टेशन पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की तकनीकों के बारे में समझाते हुए देखा गया। असम के मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि वंदे भारत ट्रेनों में इस्तेमाल की जा रही अत्याधुनिक तकनीक के बारे में जानने के बाद मैं मंत्रमुग्ध हूं। अश्विनी वैष्णव के शिक्षण कौशल की मैं तारीफ करता हूं, तकनीकी चमत्कारों को इतनी आसानी से समझाते हैं! इससे पहले रेल मंत्री ने कहा कि आज बहुत ही सौभाग्य का दिन है। आज से 10 साल पहले तक नॉर्थ ईस्ट के बारे में केवल लूक ईस्ट की पॉलिसी होती थी। पीएम मोदी ने आकर उसको बदला और एक्ट ईस्ट की पॉलिसी लेकर आए।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.