After Header-1

प्रधानमंत्री को संसदीय परंपराओं से नफरत है : जयराम रमेश

कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संसद के नये भवन का उद्घाटन किये जाने के बाद कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को इस ऐतिहासिक कार्यक्रम से दूर रखा गया।

यह भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दलित, आदिवासी एवं पिछड़ा समुदाय विरोधी रुख को दिखाता है। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि एक ऐसे आत्ममुग्ध तानाशाह प्रधानमंत्री ने संसद के नये भवन का उद्घाटन किया है, जिन्हें संसदीय परंपराओं से नफरत है।
पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह भी आरोप लगाया कि राष्ट्रपति पद पर आसीन होने वाली पहली आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू को उनके संवैधानिक कर्तव्य का निर्वहन नहीं करने दिया जा रहा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आज रविवार सुबह नये संसद भवन का उद्घाटन किये जाने पर कांग्रेस के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल ने ट्वीट किया, संसद के नये भवन के शिलान्यास कार्यक्रम से तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को दूर रखा गया। उद्घाटन समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को दरकिनार कर दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया, यह आरएसएस की पिछड़ा समुदाय विरोधी और उच्च जाति वाली सोच है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.