भाजपा में शामिल हुए आरसीपी सिंह

नयी दिल्ली। जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और नीतीश कुमार के कभी करीबी रहे आरसीपी सिंह आज गुरुवार को बीजेपी में शामिल हो गये।

उन्होंने दिल्ली स्थित बीजेपी ऑफिस में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह और राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी भी मौजूद रहे।

आरसीपी सिंह ने अगस्त 2022 में जेडीयू से इस्तीफा दे दिया था। तब से कयास लगाया जा रहा था कि वो बीजेपी में शामिल हो सकते हैं।आज इस बात पर मुहर लग गयी।
भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद आरसीपी सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं। उन्हें जरा सोचना चाहिए कि देश कहां से कहां चला गया और बिहार कहां है। उन्हें ‘C’ शब्द से बड़ा प्यार है, सी से चेयर होता है।

इसलिए कुर्सी के मोह में सारा काम कर रहे हैं। आगे कहा कि नीतीश कुमार को सब PM कहते हैं। मैंने भी उन्हें कहा कि आप PM थे, PM हैं और PM रहेंगे। पीएम मतलब पल्टीमार। उन्होंने कितनी बार विश्वासघात किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.