मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के प्रत्येक बच्चे को जारी हुई 3000 रुपए की मासिक किश्त

देहरादून। श्रीमती रेखा आर्या, मंत्री महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास उत्तराखंड ने बैसाखी की शुभकामनाओं के साथ मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के 6256 लाभार्थी बच्चों को रुपये 18768000 की राशि का PFMS के माध्यम से डिजिटल भुगतान उनके बैंक खातों में जारी किया।


कैबिनेट मंत्री द्वारा निर्देश दिए गए कि इन बच्चों के अभिभावक की भूमिका निभाते हुए महिला कल्याण, विद्यालयी शिक्षा, स्वास्थ्य, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, खाद्य, कौशल विकास, सेवायोजन एवं अन्य विभागों के अधिकारी अपने विभागों की योजनाओं का लाभ प्रदान करें।
बाल कल्याण समिति अपने जिले के लाभार्थी बच्चों की आवश्यकताएं जिलाधिकारी को प्रस्तुत करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.