प्रशिक्षण अभियान के दौरान अमेरिकी सेना के दो हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त

वाशिंगटन । अमेरिका की सेना के दो ब्लैक हॉक हेलिकॉप्टर प्रशिक्षण अभियान के दौरान केंटुकी प्रांत में दुर्घटनाग्रस्त हो गये। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी सेना के दो ब्लैक हॉक हेलिकॉप्टर बुधवार को प्रशिक्षण अभियान के दौरान केंटुकी प्रांत में दुर्घटनाग्रस्त हो गये।

चालक दल के सदस्यों की स्थिति के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। केंटुकी के प्रांतीय गवर्नर एंडी बेशियर ने घटना की पुष्टि की है। बेशियर ने ट्वीट किया , ‘‘ हमें फोर्ट कैंपबेल से हेलीकॉप्टर दुर्घटना की रिपोर्टें मिली है। स्थानीय पुलिस और प्रशासन के अधिकारी घटना की रिपोर्ट दे रहे हैँ। हम और अधिक जानकारी उपलब्ध होने पर इसे साझा करेंगे।’’ दूसरी तरफ स्थानीय रेडियो स्टेशन डब्ल्यूकेडीजेड ने दुर्घटना में कई लोगों के मारे जाने की रिपोर्टें दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.