After Header-1

नगर निगम के किरायेदारों को बढ़ोतरी किराए में विशेष छूट

रुड़की। मेयर गौरव गोयल ने जानकारी दी कि विगत वर्ष 2020 व 21 में कोरोना काल के दौरान नगर निगम के किरायेदारों को बढ़ोतरी किराए में विशेष छूट दी गई है।

उन्होंने बताया कि इन दो वर्षों में पूरा देश कोरोना की चपेट में रहा,इसे देखते हुए नगर निगम की हुई पूर्व बोर्ड की बैठक में इस प्रस्ताव को पारित कर निगम के किरायेदारों को राहत दी गई थी,जो नगर निगम के किरायेदारों को कोरोना काल की दृष्टिगत फर्स्ट अप्रैल से छूट प्रदान की गई है।

मेयर गौरव गोयल ने कहा कि कोरोना के दो वर्षों के दौरान आई इस भयंकर राष्ट्रीय आपदा से राहत देने हेतु नगर निगम के समस्त किरायेदारों को इस छूट का लाभ मिलेगा तथा इस छूट से मिलने वाले तमाम किरायेदारों को पूर्व निर्धारित किराया जमा करने में आसानी होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.