After Header-1

टीबी उन्मूलन में भारत वैश्विक नेतृत्व को तैयार : मांडविया

नयी दिल्ली । केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा है कि भारत टीबी के खिलाफ सहयोग आधारित लड़ाई में आगे बढ़कर नेतृत्व करने और विश्व दक्षिण की आवाज बनने के लिए तैयार हैं।

मांडविया ने यहां ‘स्टॉप टीबी पार्टनरशिप’ की 36वीं बोर्ड बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भारत ने जी- 20 अध्यक्षता के अंतर्गत तीन महत्वपूर्ण स्वास्थ्य प्राथमिकताओं की पहचान की है। ये सभी व्यापक स्वास्थ्य पर केंद्रित हैं और टीबी उन्मूलन के लिए प्रासंगिक हैं।

इस अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार भी उपस्थित थीं।  मांडविया ने कहा कि टीबी मरीजों का पता लगाने, गणितीय मॉडलिंग, डिजिटल क्रियाकलाप और निगरानी में नवाचार के माध्यम से भारत जमीनी स्तर पर असाधारण काम कर रहा है।

उन्होंने कहा कि भारत को इस तरह की अच्छी प्रक्रिया को दोहराने के लिए अन्य देशों के साथ तकनीकी सहायता साझा करने में खुशी होगी। उन्होंने कहा कि न केवल कोविड से उबरने का प्रयास किया जा रहा है, बल्कि प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान जैसी नवीन रणनीतियां भी लाने का प्रयास किया जा रहा है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.