After Header-1

तेलगू फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करेंगी नुपूर सैनन

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सैनन की बहन नुपूर सैनन तेलगू फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही हैं। नुपूर सेनन, रवि तेजा की फिल्म ‘टाइगर नागेश्वर राव’ के साथ तेलुगु इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही हैं। नुपूर सैनन ने बताया, ‘‘अब तक जिन भी लोगों से मैं मिली हूं, रवि उनमें से सबसे ज्यादा विनम्र हैं।

मैं जब भी सेट पर जाती हूं, मुझे वो दुनिया देखकर बहुत अच्छा लगता है जो रवि ने सेट पर क्रिएट की है। ये बहुत ही बढ़िया है। जब आप फिल्म देखेंगे तो समझ जाएंगे।रवि तेजा की हिंदी बढ़िया है।रवि कई बॉलीवुड एक्टर्स से भी बेहतर हिंदी बोल लेते हैं। वह मेरी काफी मदद करते हैं।

रवि बिलकुल डाउन टू एअर्थ रहते हैं। मेरे पास तेलुगु में डायलॉग आते थे।जितना हो सका उन्होंने मेरे लिए इसे इतना आसान बनाया। मैं तो ये कहूंगी कि दुनिया में सेल्फिश एक्टर्स की कोई कमी नहीं है लेकिन, रवि एक एक्सेप्शन हैं। उन्होंने मेरे लिए इस फिल्म को काफी आसान कर दिया।

बताया जा रहा है कि ‘टाइगर नागेश्वर राव’ एक पीरियड ड्रामा फिल्म है। यह 1970 में सेट एक्शन थ्रिलर है। वामसी इस फिल्म के निर्देश हैं। इस फिल्म में जीवी प्रकाश का म्यूजिकल स्कोर है। अभिषेक अग्रवाल इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.