राकेश टिकैत ने कहा,एमएसपी पर कानून बने यह किसानों के लिए फायदेमंद होगा

Prime Minister Narendra Modi प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंदोलनरत किसानों से अपना आंदोलन खत्म करने की अपील की जिसके बाद  किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का बयान सामने आया। किसान नेता ने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कानून बने यह किसानों के लिए फायदेमंद होगा। देश में भूख से व्यापार करने वालों को बाहर निकाला जाएगा।  किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि एमएसपी पर कानून बने यह किसानों के लिए फायदेमंद होगा। देश में भूख से व्यापार करने वालों को बाहर निकाला जाएगा। देश में अनाज की कीमत भूख से तय नहीं होगी। प्रधानमंत्री को अपील करनी चाहिए कि विधायक और सांसद अपनी पेंशन छोड़ें उसके लिए यह मोर्चा धन्यवाद करेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.