After Header-1

भूकंप से तुर्की, सीरिया और लेबनान दहला, 150 लोगों की मौत

भूकंप से तुर्की, सीरिया और लेबनान दहल गए हैं। अब तक 1150 से अधिक लोगों के मरने की खबर है जबकि 5300 से अधिक अन्य घायल हैं। रिक्टर पैमाने में भूकंप की तीव्रता 7.8 मापी गई है। ये आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है। सोशल मीडिया पर बिल्डिंग के गिरने के वीडियोज सामने आए हैं।

तुर्की के दक्षिण में सीरियाई सीमा के पास स्थानीय समयानुसार सवेरे 04:17 बजे भूकंप का एक शक्तिशाली झटका महसूस किया गया है। पहले झटके के कुछ मिनट बाद एक और शक्तिशाली झटका महसूस किया गया जिसमें तुर्की और सीरिया में भारी तबाही मचाई है।

तुर्की आपदा प्रबंधन एजेंसी ने कहा कि पूरे इलाके में एक के बाद एक 40 से अधिक झटके महसूस किए गए हैं। तुर्की समेत लेबनान, सीरिया, साइप्रस, इसराइल और फलस्तीन में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं जिसमें बड़े पैमान पर जान-माल का नुकसान हुआ है।

तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप अर्दोगन ने कहा कि भूकंप से अकेले तुर्की में 912 लोगों की मौत हो गई है और 5,383 लोग घायल हो गए हैं। देश में आपातकाल लागू कर दिया है। वहां तेजी से राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार सीरिया में भी भूकंप के कारण भीषण तबाही की ख़बर है। वहां अब तक 237 से अधिक लोगों की मौत की ख़बर है।

उन्होंने कहा कि राहत और बचाव कार्य अभी जारी है और उन्हें नहीं पता कि हताहतों की संख्या कितनी बढ़ेगी। तुर्की में सोमवार तड़के एक के बाद भूकंप के दो शक्तिशाली झटके महसूस किए गए हैं। बीबीसी ने बताया है कि भूकंप प्रभावित इलाकों में इमारतों को भारी नुकÞसान पहुंचा है। तुर्की में तेजी से बचाव कार्य किया जा रहा है, लेकिन अधिकारी आशंका जता रहे हैं कि अभी भी कई लोग मलबे में दबे हो सकते हैं।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.