After Header-1

हरियाणा में होगा किसान महापंचायत

नई दिल्ली। संयुक्त किसान मोर्चा 26 जनवरी को हरियाणा के जींद में एक किसान महापंचायत का आयोजन करेगा। एसकेएम नेताओं ने शनिवार को करनाल में हुई एक बैठक के दौरान यह फैसला लिया। बैठक में राकेश टिकैत, दर्शन पाल और जोगिंदर सिंह उगराहां समेत कई किसान नेता शामिल हुए।

इस दौरान किसान नेताओं ने यह भी फैसला लिया कि किसान 26 जनवरी को देशभर में अलग-अलग जगहों पर प्रदर्शन किया जाएगा। किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा, “हमारे ऊपर कोरोना की गाइडलाइंस लागू नहीं होती। पहले भी आंदोलन हुआ और आगे भी होगा।

उन्होंने बताया कि 26 जनवरी को हरियाणा के जींद में किसानों ने बड़ी रैली करने का निर्णय लिया है। इस रैली में हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश तक के किसान शामिल होंगे। वहीं बाकी राज्यों के प्रत्येक जिले में ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा।

वहीं किसान नेताओं ने बताया कि 26 जनवरी की रैली के बाद मार्च में किसान दिल्ली में भी बड़ी बैठक करेंगे। बैठक कब होगी, अभी इसकी तारीख घोषित नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन के दौरान देशभर में किसानों पर जो मुकदमे दर्ज हुए हैं, उनको लेकर सरकार कह रही है कि उन्होंने केस वापस ले लिए हैं, लेकिन अब तक थानों में मुकदमे दर्ज हैं, वह रद्द नहीं किए गए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.