After Header-1

सपा के पूर्व विधायक को जेल

चित्रकूट । उत्तर प्रदेश में चित्रकूट की एक अदालत ने दस्यु सरगना ददुआ के पुत्र और समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल को वारंट होने के बावजूद न्यायालय में उपस्थित नहीं होने पर जेल भेज दिया है।

न्यायालय के सूत्रों ने सोमवार को बताया कि वीर सिंह पटेल को न्यायालय ने दो साल से वारंट होने के बाद भी कोर्ट में न उपस्थित होने पर जेल भेज दिया है। विधायक पर अनुसूचित जाति/जनजाति एक्ट के मामले में कर्वी कोतवाली में मुकदमा दर्ज था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.