After Header-1

लोकसभा में तीरथ ने प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों की कमी का मुद्दा उठाया

नयी दिल्ली । उत्तराखंड गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र से सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सोमवार को संसद में प्रश्न काल में केंद्रीय शिक्षा मंत्री से केंद्रीय विद्यालयों में प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों कमी को पूरा करने के संबंध में सदन के माध्यम से शिक्षा मंत्री भारत सरकार से प्रश्न किया।

तीरथ ने कहा कि सरकार को बताना चाहिए कि यह कमी कब तक दूर हो पाएगी । सांसद ने कहा कि इससे विद्यार्थियों का काफी नुकसान हो रहा है।

सरकार को तत्काल प्रभाव से इस दिशा में आवश्यक कदम उठाना चाहिए ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.