After Header-1

अपराधियों ने लड़की पर फेंका एसिड, देखें वीडियो

नयी दिल्ली। बाइक सवार अपराधियों ने 17 वर्षीय लड़की पर एसिड फेंका दिया। मामला थान मोहन गार्डन इलाके का है। लड़की के पिता के अनुसार लड़की की स्थिति बहुत खराब है उसकी आँखों में एसिड चली गई है। घटना सीसीटीवी में कैद।

 डीसीपी एम हर्षवर्धन ने  कहा
थान मोहन गार्डन इलाके में एक लड़की पर तेजाब फेंकने की घटना के संबंध में सुबह करीब 9 बजे PCR कॉल आई। यह कहा गया कि 17 साल की एक लड़की पर कथित तौर पर सुबह करीब 7:30 बजे दो बाइक सवारों ने एसिड जैसे किसी पदार्थ का उपयोग करके हमला किया था।
पीड़िता का इलाज चल रहा है और वो 8% जली हुई है। उसकी स्थिति स्थिर है। मामले में एक लड़के को हिरासत में लिया गया जिससे पूछताछ की जा रही है और मुख्य संदिग्ध को पकड़ने के लिए हमारी टीम कोशिश कर रही है, कार्रवाई जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.